ऐसे इलाकों पर दावा करना चीन की पुरानी आदत है जो उसके नहीं हैं...एस जयशंकर का ड्रैगन को करारा जवाब

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 29, 2023, 06:42 PM IST

विदेश मंत्री ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, चीन ने उन क्षेत्रों के नक्शे जारी किए हैं जो उनके नहीं हैं। यह एक पुरानी आदत है।

India vs China: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन द्वारा नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश पर उसके दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि उन क्षेत्रों पर दावा करना चीन की पुरानी आदत है जो उनके नहीं हैं। एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने बीजिंग के बेतुके दावों को खारिज करते हुए कहा कि मानचित्र जारी करने का कोई मतलब नहीं है। जयशंकर की टिप्पणी चीन द्वारा सोमवार को अपने मानक मानचित्र का 2023 संस्करण जारी करने के बाद आई है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य और अक्साई चिन क्षेत्र को उसके क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।

जयशंकर बोले, चीन की पुरानी आदत

विदेश मंत्री ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, चीन ने उन क्षेत्रों के नक्शे जारी किए हैं जो उनके नहीं हैं। यह एक पुरानी आदत है। सिर्फ भारत के कुछ हिस्सों वाले नक्शे जारी करने से कोई बदलाव नहीं होगा। जयशंकर ने कहा कि हमारी सरकार इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि हमारे क्षेत्र क्या-क्या हैं। बेतुके दावे करने से दूसरे लोगों का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता। बीजिंग द्वारा 28 अगस्त को जारी मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है, जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है। 1962 के युद्ध में चीन ने अक्साई चिन पर कब्जा कर लिया था। इस नक्शे में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर भी दावा किया गया है।

End of Feed