पहलगाम हमला: भारत को मिला रूस का साथ, पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, कहा- दोषियों को हर हाल में मिले सजा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

Putin speaks to PM Modi- पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) पर भारत के रुख को रूस का समर्थन मिला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से फोन पर बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने इस भीषण हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार पुतिन ने मोदी से यह भी कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है।

Modi Putin

पुतिन ने की पीएम मोदी से बात

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस साथ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति पुतिन @KremlinRussia_E ने प्रधानमंत्री @narendramodi को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। जायसवाल ने कहा, उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन दिया।

End of Feed