Putin India Visit 2025 Live: शिपिंग, ट्रांसपोर्ट; हेल्थ केयर... भारत-रूस के बीच हुए कई अहम समझौते
Putin India Visit Live Updates: दोनों देशों के बीच हुए कई अहम समझौते
भारत-रूस के बीच आज कई अहम समझौते हुए। शिपिंग ट्रांसपोर्ट पर दो एमओयू साइन हुए। वहीं, केमिकल, फर्टिलाइजर क्षेत्र में करार हुआ। इसके अलावा हेल्थ केयर सेक्टर में भी अहम समझौता हुआ।Putin In India Live: विश्व का कल्याण केवल शांति के मार्ग से ही संभव: पीएम मोदी
Putin India Visit Live Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पीएम मोदी?
Putin In India Live Updates: मैं और पीएम मोदी पुराने साथी: पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मेरे और पीएम मोदी के रिश्ते बहुत पुराने हैं।Putin India Visit Live Updates: यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी पुतिन से की बातचीत
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता चल रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम न्यूट्र्ल नहीं है। हम शांति के पक्ष में हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है।Putin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
Putin India Visit Live: पुतिन को राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति पुतिन का होगा औपचारिक स्वागत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का थोड़ी देर में औपचारिक स्वागत होगा।Putin India Visit Live: दोपहर की भोज की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर के भोज की भी मेजबानी करेंगे।Putin India Visit Live Updates: हैदराबाद हाउस में होगी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
आज व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शाामिल होंगे। इस बैठक में कुछ प्रमुख बिजनेसमैन भी शामिल हो सकते हैं।Putin India Visit Live: भारत-रूस सहयोग किसी के खिलाफ नहीं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और रूस का सहयोग किसी भी देश के खिलाफ नहीं है और इसका उद्देश्य सिर्फ दोनों देशों द्वारा अपने-अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है। पुतिन ने यह टिप्पणी भारत और रूस के प्रति अमेरिका के आक्रामक रुख की पृष्ठभूमि में की है।PM मोदी ने पुतिन को गीता की भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गीता की एक कॉपी भेंट की, जो रूसी भाषा में थी।भारत, रूस का सहयोग किसी के खिलाफ नहीं : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और रूस का सहयोग किसी भी देश के खिलाफ नहीं है और इसका उद्देश्य सिर्फ दोनों देशों द्वारा अपने-अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है। पुतिन ने यह टिप्पणी भारत और रूस के प्रति अमेरिका के आक्रामक रुख की पृष्ठभूमि में की है। रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों के संदर्भ में पुतिन ने कहा कि कुछ ‘‘तत्व’’ रूस के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत की बढ़ती भूमिका को नापसंद करते हैं और ये तत्व राजनीतिक कारणों से भारत के प्रभाव को सीमित करने के लिए ‘‘कृत्रिम बाधाएं’’ खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं।Putin India Visit Live: थोड़ी देर दोनों नेता करेंगे डिनर
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन थोड़ी देर में डिनर करेंगे। वहीं, दोनों नेता कल औपचारिक तौर पर बैठक करेंगे।Putin In India Live Visit: भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है: पीएम मोदी
पुतिन के भारत आगमन के बाद पीएम मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, "अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।Putin India Visit 2025 Live: दोनों नेता एक ही कार पर बैठकर हुए रवाना
भारत में पुतिन का आगमन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आ चुके हैं। पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की।Putin India Visit Live Updates: महिलाओं ने की पुतिन की तस्वीर की आरती
Putin In India Live Updates: Su-30MKI करेगा पुतिन के विमान को एस्कॉर्ट
राष्ट्रपति पुतिन का भारत में भव्य स्वागत होने वाला है। भारतीय वायु स्पेस में एंट्री के साथ ही भारतीय वायु सेना का convoy उन्हें एस्कॉर्ट करेगा। यह एस्कॉर्ट Su-30MKI करेगा। रूसी रक्षा मंत्री को तीनों सर्विसेज द्वारा गार्ड ऑफ हॉनर देने की तैयारियां पूरी। Red Carpet के साथ स्टेज तैयार है।Putin Meets PM Modi Live Updates: : पुतिन से मिलने नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष को पुतिन से मुलाकात नहीं करने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व हम भी करते हैं, सिर्फ सरकार नहीं करती है. सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें। उन्होंने दावा किया कि यह परंपरा है, लेकिन मोदी जी इसका पालन नहीं कर रहे हैं, विदेश मंत्रालय पालन नहीं कर रहा है।राहुल गांधी ने आगे कहा, "आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।"
Putin India Visit Live Updates : यह एक महत्वपूर्ण यात्रा: राजीव भाटिया
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर पूर्व राजनयिक राजीव भाटिया ने कहा, “मैं इसे एक बेहद महत्वपूर्ण यात्रा मानता हूं क्योंकि यूक्रेन युद्ध, भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव और जी-20 से जुड़े घटनाक्रमों के बाद यह रूसी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। इस यात्रा में भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और आर्थिक संबंधों पर भी जोर दिया जाएगा।”Putin In India Live Updates: विदेश मंत्रालय ने साझा किया खास वीडियो
President Vladimir Putin of Russia will soon be arriving in India on a State Visit.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) December 4, 2025
🎥 Watch highlights of various facets of the India-Russia Special and Privileged Strategic Partnership. #Druzhbadosti pic.twitter.com/Bs8N6K4sj4
Putin India Visit 2025 Live Updates: थोड़ी देर में भारत पहुंच जाएंगे पुतिन
Putin India Visit 2025: रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 6:30 बजे तक पुतिन दिल्ली पहुंच जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 4 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वह 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे।5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले
UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग
Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध
ADCP विवेक भगत का फर्जी AI पोस्टर वायरल करने वाला गिरफ्तार, साजिश में और लोगों के शामिल होने का शक
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, Suo Moto कार्रवाई की मांग, कहा-'क्यों बंधक बने पूरा शहर, आम लोग परेशान'
© 2026 Times Horizon Private Limited
