क्राइम

जिन लोगों ने किया था अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, अब उन्हें मिल रही है धमकी; जानिए कौन है इसके पीछे

अल्लू अर्जुन के घर पर 22 दिसंबर को हमला हुआ था, उनके घर के बाहर रखे गए गमलो को तोड़ दिया गया था। इस तोड़फोड़ का आरोप स्मानिया विश्वविद्यालय-संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के सदस्यों पर लगा था।

Image

अल्लू अर्जुन के घर पर भीड़ ने किया था हमला

Photo : PTI

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के घर पर हमला मामले में अब धमकी की कहानी सामने आ रही है। जिन लोगों ने अल्लू अर्जुन के घर पर हमला किया था, तोड़फोड़ की थी, अब उन्होंने दावा किया है कि उन्हें धमकी मिल रही है। धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

फैन दे रहे हैं धमकी

तेलुगु फिल्मों के मशूहर अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर तोड़फोड़ करने के आरोप में उस्मानिया विश्वविद्यालय-संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के गिरफ्तार किए गए तीन सदस्यों ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अभिनेता के ‘‘प्रशंसक’’ उन्हें फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

22 दिसंबर को किया था हमला

अभिनेता के आवास पर 22 दिसंबर की शाम को छह लोगों ने कथित तौर पर हमला कर फूलों के गमलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और टमाटर फेंके थे। वे फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ मचने की घटना में जान गंवाने वाली महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। ओयू-जेएसी के विभिन्न पदों पर बैठे तीन पदाधिकारियों समेत छह लोगों और कुछ अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी थी।

जांच में जुटी पुलिस

ओयू-जेएसी के तीन सदस्यों ने उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि अल्लू अर्जुन के ‘‘प्रशंसक’’ उन्हें फोन कर धमकी दे रहे हैं कि अभिनेता के परिसर में प्रवेश करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने इसकी जांच करने और मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के एक अधिकारी ने धमकी भरे फोन आने की शिकायत मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article