देश

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 09:20 PM IST

Punjab Sports Minister Marriage: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर मंगलवार को यहां डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

Image

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर गुरवीन के साथ शादी के बंधन में बंध गए

पंजाब के एक और मंत्री मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की गुरवीत कौर संग सात फेरे लिए। चंडीगढ़ में दोनों की शादी हुई। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी रचाई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विवाह समारोह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

हेयर आप सरकार में शादी करने वाले तीसरे मंत्री हैं, उनकी शादी में पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची। 33 साल के हेयर बरनाला से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हेयर के पास खेल के अलावा जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण, खान एवं भूविज्ञान और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग भी हैं।

डॉ. गुरवीन कौर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट

डॉ. गुरवीन कौर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहता है। हेयर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद विवाह करने वाले तीसरे मौजूदा मंत्री हैं।

CM भगवंत मान ने पिछले साल किया था विवाह

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। इसी साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव से हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article