पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत, कई घायल

पंजाब के संगरूर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में नौ लोगों के मरने की खबर है।

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई।वहीं, कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा लहरागागा-जाखल रोड पर तब हुआ, जब वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर करीब 23 से 25 महिला और पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। लहरागागा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई है।

संगरूर में हादसा।

संगरूर में हादसा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पांच मृतकों के शव लहरागागा अस्पताल में रखे गए हैं, जबकि इलाज के दौरान कुछ अन्य मजदूरों की मौत होने की भी सूचना है। हालांकि, मृतकों की कुल संख्या और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

End of Feed