'जाओ करते रहो धरना' भगवंत मान के बैठक छोड़कर जाने के बाद पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई किसान नेता हिरासत में

कल चंडीगढ़ के पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक बेनतीजा रही। इस बीच भगवंत मान गुस्से में बैठक छोड़कर भी चले गए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई है और कई को हिरासत में लिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी सोमवार 3 मार्च को जाओ करते रहो धरना कहकर किसानों के साथ हुए बैठक को छोड़कर चले गए थे। लेकिन अब उनकी पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पंजाब पुलिस ने कई किसान संगठनों के नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच किसानों की तरफ से राज्य में कई जगहों पर पुलिस का विरोध किया जा रहा है।

Farmer-protest punjab

5 मार्च को धरना प्रदर्शन पर अड़े पंजाब के किसान

अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसान 5 मार्च को चंडीगढ़ घेराव करके आंदोलन करने जा रहे हैं। इसी आंदोलन के संबंध में संयुक्त किसान मार्चो-राजनीतिक के 40 नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सोमवार शाम चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में बैठक हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान गुस्सा हो गए और किसानों से यह कहते हुए बैठक से उठकर चले गए कि 'जाओ करते रहो धरना।'

End of Feed