पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं, भारत-पाक तनाव के बीच जारी किया आदेश

Punjab Police Cancels Leave: पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पुलिस विभाग ने ये आदेश भारत-पाक तनाव के बीच जारी किया है। बता दें कि, बुधवार को सीमावर्ती राज्‍यों की मीटिंग में भी सभी राज्‍यों की सुरक्षा व्यवस्‍था को चाक-चौबंद करने के संबंध में भी चर्चा हुई थी।

Punjab Police Cancels Leave: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की दी हैं। ये आदेश पुलिस विभाग ने गुरुवार सुबह जारी किया। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि, छह सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूल बंद रहे। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। बता दें कि, भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए कठोर जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी ठिकाने नेस्‍तनाबूत हो गए हैं। अब गुरुवार सुबह पुलिस विभाग ने भी सभी पुलिसकर्मियों के अवकाशों को तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

पंजाब पुलिस ने रद्द कीं छुट्टियां।

क्‍यों रद्द करनी पड़ीं पुलिस विभाग की छुट्टियां

ऑपरेशन सिन्‍दूर की सफलता के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। बॉर्डर स्‍टेट मुख्‍यमंत्रियों और सीमा सुरक्षा बलों की इस मीटिंग में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल थे। इस बैठक में सीमावर्ती राज्‍यों की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन को दुरुस्‍त रखने का अलर्ट जारी किया गया था। माना जा रहा है कि, इन्‍हीं कारणों से पंजाब पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं।

End of Feed