Punjab News: लुधियाना में सरकारी स्कूल की छत गिरी, महिला टीचर की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2023, 07:57 AM IST

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल में एक सरकारी स्कूल छत गिरने के स्टाफ रूम में बैठे चार शिक्षक दब गए। जिसमें एक महिला टीचर की मौत हो गई। जबकि टीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

Punjab News : लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल में बुधवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 45 वर्षीय एक महिला शिक्षक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्कूल परिसर में नवीनीकरण का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। घटना उस वक्त हुई जब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ रूम में चार शिक्षक बैठे हुए थे।

school roof collapses in Ludhiana,  teacher death

पंजाब में स्कूल छत गिरने से टीचर की मौत

डीएसपी दीपकन सिंह तूर ने कहा कि उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां शिक्षिका रविंदर कौर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि छत गिरने का कारण क्या है। उन्होंने बताया कि तीन घायल शिक्षकों नरिंदरजीत कौर, सुखजीत कौर और इंदु रानी का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

End of Feed