पंजाब में ये क्या, जो विभाग था ही नहीं उसके मंत्री बने रहे 20 महीने से कुलदीप सिंह धालीवाल? जानिए कैसे सामने आई सच्चाई

पंजाब सरकार में एक अलग ही गड़बड़झाला सामने आया है। कुलदीप सिंह धालीवाल को जो प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री थे, असल में ऐसा कोई विभाग ही नहीं था। मतलब बिना विभाग के ही धालीवाल को मंत्री बनाया गया था। हालांकि धालीवाल के बाद एनआरआई विभाग भी था।

दिल्ली में आप सरकार जाने के बाद से अब पंजाब सरकार की कमियां भी सामने आने लगी हैं। भगवंत मान सरकार में एक ऐसे मंत्रालय के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल बने थे, जिसका अस्तित्व ही नहीं था। वो सिर्फ कागजों पर था, न तो उस विभाग में कोई स्टाफ था और न ही कोई काम। अब 20 महीने बाद जाकर भगवंत मान सरकार की नींद टूटी है, जब सरकार की ओर से इसका खुलासा किया गया।

End of Feed