देश

पंजाब में AAP को कैसे पटखनी देंगे राहुल? विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले ही जमीन पर एक्टिव हुई कांग्रेस, अपनाएगी ये खास रणनीति

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पिछली बार कांग्रेस से सत्ता छीन ली थी। दिल्ली में गठबंधन टूटने के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस सीधे आप को चुनौती देने की तैयारी में है। इसके लिए कांग्रेस आगामी चुनाव में यूथ कांग्रेस पर दांव लगा सकती है।

Image

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चेहरों पर लगाएगी दांव (फाइल फोटो)

Photo : PTI

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस ने सत्ता छिनी थी। अब कांग्रेस पंजाब में आप से बदला लेकर सत्ता में वापसी की कोशिशों में है। यही कारण है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले ही जमीन पर एक्टिव नजर आ रही है। राज्य में जीत के लिए कांग्रेस ने एक नया दांव चलने की कोशिश की। पंजाब से राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी अगले चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगा सकता है। जिसमें युवा कांग्रेस के नेताओं को ज्यादा जगह मिल सकती है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई रणनीति

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 60-70 नये चेहरों पर दांव लगाएगी। वडिंग ने पंजाब युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 60-70 नये चेहरों को मौका देने के लिए दृढ़ है। यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व को पुनर्जीवित करने तथा यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा कि पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व ऐसे नेताओं द्वारा किया जाए जो गतिशील, प्रतिबद्ध तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हों।’’

युवा कांग्रेस को लगा सकती है कांग्रेस दांव

उन्होंने कहा कि ये नये चेहरे न केवल बदलाव के प्रतीक होंगे बल्कि युवाओं और पंजाब के आम लोगों के विश्वास और उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे।वडिंग ने युवा कांग्रेस के सदस्यों से इस अवसर का अटूट प्रतिबद्धता के साथ लाभ उठाने का आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि उनके प्रयास भविष्य में अधिक मजबूत, अधिक समावेशी और एकजुट पंजाब की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में वडिंग के हवाले से कहा गया कि यह आपके लिए खुद को साबित करने और पंजाब के लोगों को यह दिखाने का मौका है कि हम वास्तविक और सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!