पंजाब सरकार के कृषि मंत्री के साथ किसान नेताओं की बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है बात

पंजाब में सरकार बनाम किसान की जंग जारी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया और विरोध स्थल पर उनकी ओर से बनाए गए अस्थायी ढांचों को उखाड़ फेंका, तो किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भगवंत मान की सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच पंजाब सरकार ने एसकेएम के किसान नेताओं को आज को बैठक के लिए बुलाया है।

क्या पंजाब सरकार के खिलाफ देशभर में किसानों का आंदोलन शुरू होने वाला है? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ जो कार्रवाई की, उसके बाद से ये विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। किसान संगठनों ने पंजाब पुलिस और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है, इसी बीच सरकार ने किसानों को बैठक के लिए बुलाया है।

Politics on Farmers

किसान नेताओं के साथ आज बैठक करेगी पंजाब सरकार।

पंजाब सरकार ने किसान नेताओं को आज बैठक के लिए बुलाया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार की ओर से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खड्डियां के साथ शुक्रवार को बैठक का निमंत्रण मिला है। बैठक का निमंत्रण एसकेएम द्वारा 26 मार्च को पंजाब विधानसभा तक मार्च निकालने के आह्वान से पहले आया है। एसकेएम नेताओं द्वारा मीडिया को जारी किए गए कृषि विभाग के निदेशक के पत्र के अनुसार बैठक शुक्रवार शाम चार बजे पंजाब भवन में प्रस्तावित है।

End of Feed