शंभू बॉर्डर से लौटने की तैयारी में किसान, शिवराज चौहान से मुलाकात का मिला भरोसा, फिर पड़े नरम

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया है; जब हमने उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात कराने का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा कि वे आवश्यक व्यवस्था करेंगे।

Kisan Mahapanchayat- दिल्ली में किसान महापंचायत का मंसूबा बांधे किसान अब शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) से लौटने की तैयारी में हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री से बातचीत करने के बाद और केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात का भरोसे मिलने के बाद किसान नेता नरम पड़ गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया है; जब हमने उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात कराने का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा कि वे आवश्यक व्यवस्था करेंगे। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि उनका कार्यालय 8 से 10 दिनों के भीतर बैठक की पुष्टि करते हुए हमें पत्र भेजेगा। बातचीत वहीं से आगे बढ़ेगी; बैठक का परिणाम बाद की बात है।

shambhu border

शंभू बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान (फाइल फोटो)

किसान नेताओं और किसानों की रिहाई की मांग

पंघेर ने कहा, दूसरी मांग, हमने सभी किसान नेताओं और किसानों की रिहाई की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से परामर्श करने के बाद वे गुरनाम सिंह चदुनी और बीएम सिंह को रिहा कर देंगे; ये दोनों मांगें मान ली गईं। उनकी रिहाई के बाद हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और इस आंदोलन के लिए आगे की कार्रवाई तय करेंगे कि धरना जारी रखें या बातचीत के बाद ही आगे बढ़ें।

End of Feed