मध्य प्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी है, बता दें कि यह उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद इसे पारित करने वाला चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले सदन में जो हुआ सदन में हंगामें, नारेबाजी के बीच कार्रवाही, सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। विधानसभा अध्यक्ष ने UCC बिल को ऐतिहासिक बताया है।
UCC पर चर्चा के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा दिखा, दोनों तरह से जमकर नारेबाजी हुई वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में जय जय श्री राम के नारे लगाए। हंगामे के बीच UCC पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में कहा- 'मुस्लिम तुष्टिकरण बन्द करो...विधानसभा में एक स्वर्ण अध्याय लिखा गया, आज ऐतिहासिक दिन है। भगवान के विधान में सब एक है मनुष्य की नीति भी एक जैसी होनी चाहिए गुलामी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने देश की संप्रभुता से समझौता किया आज के बाद मध्य प्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी उत्तराखंड,असम,गुजरात के बाद मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा'
'हम अपने दो बेटों को अलग अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं ?'
मुख्यमंत्री ने कहा- 'राम से रहीम तक ,रविंदर से रॉबिन तक अमर से एंथोनी और अकबर तक देश एक संविधान से चले आज के बाद मध्यप्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी। मध्यप्रदेश में अलग अलग मजहबी तौल कांटा नही होगा सब एक ही बांट से तौले जाएंगे' सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बताएं-'हम अपने दो बेटों को अलग अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं ? सीएम ने कांग्रेस को कहा-'आपका पाखण्ड नही चलेगा बाबा साहब के लिए रत्ती भर सम्मान हो तो UCC का समर्थन करना चाहिए'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी, शादी से लेकर लिव-इन तक सभी के लिए कानून होंगे एक समान
सीएम ने 1959 का हवाला देंते हुए कहा 'कांग्रेस ने इसी विधानसभा में किसानों के जमीन को लेकर समानता का कानून पास करवाया था, कहा-'कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है, 76% मुस्लिम बहनों और 40% मुस्लिम भाइयों ने UCC का समर्थन किया'
'काल करे सो आज कर आज करे सो अब'
सीएम ने जीवन नही मरा करता है कविता को सदन में पढ़ा...काल करे सो आज कर आज करे सो अब हम इसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं राखी का त्यौहार आने वाला है , राखी हिन्दू मुसलमान का फर्क नही देखती'
