देश

Punjab CM Health: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हेल्थ पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट, बताई अहम जानकारी

punjab cm health update:पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हेल्थ पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट

KEY HIGHLIGHTS
  1. चिकित्सकों ने कहा सीएम मान की हृदय संबंधी कुछ जांच की गई और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
  2. मान मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं
  3. मुख्यमंत्री की जांच कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत 'पूरी तरह से स्थिर' है

punjab cm health news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्रवार को हृदय संबंधी कुछ जांच (punjab cm health latest news) की गई और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। मान मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।मुख्यमंत्री की जांच कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत 'पूरी तरह से स्थिर' है।

मान को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।फोर्टिस अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में हृदय रोग विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आर के जसवाल ने कहा कि उन्होंने मान की हृदय संबंधी कुछ जांच की हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक आगे का निर्णय लेंगे।'

गौर हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।'

अकाली दल और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मान और AAP पर निशाना साधा

सूत्रों ने बताया कि सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है। सीएम मान की हालत के बारे में आप या पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, वहीं अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article