देश

Punjab CM Health: फोर्टिस अस्पताल मोहाली से डिस्चार्ज हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चल रहा था इलाज-Video

Punjab CM Bhagwant Mann hospitalised: पंजाब के मुख्यमंत्री मान को पिछले सप्ताह अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था वहीं अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Image

Punjab CM Health: फोर्टिस अस्पताल मोहाली से डिस्चार्ज हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चल रहा था इलाज-Video

पंजाब के मुख्यमंत्री मान की सेहत को लेकर संडे को खबर सामने आई, उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, बता दें कि सीएम भगवंत मान को नियमित जांच के लिए यहां भर्ती कराया गया था लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis) के लिए उनके ब्लड टेस्ट पॉजीटिव थे।

भगवंत मान को 29 सितंबर यानी संडे दोपहर को छुट्टी दे दी गई है वह बुधवार से अस्पताल में भर्ती थे वहीं संडे को कांग्रेस नेता परगट सिंह सीएम मान से मिलने मोहाली फोर्टिस पहुंचे थे वहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हालचाल जाना था।

बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, 'मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।'

अकाली दल और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था

सूत्रों ने बताया कि सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है वहीं अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों द्वारा सर्वोत्तम सरकारी अस्पतालों और क्लीनिकों के बड़े-बड़े दावों पर भी कटाक्ष किया था।कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, 'फिर भी जब बात खुद के स्वास्थ्य की आती है, तो सीएम मान दिल्ली के एक निजी अस्पताल का विकल्प चुनते हैं! यह पाखंड चौंका देने वाला है। अब यह स्पष्ट है कि ये तथाकथित 'आम आदमी के चैंपियन' अपने बड़े-बड़े दावों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article