पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर, पार्टी ने किया खंडन

Punjab BJP Chief Sunil Jakhar Resign News: मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर तब सामने आई है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है।

Punjab BJP Chief Sunil Jakhar Resign News: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें हैं कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से ऐसी खबरों का खंडन किया गया है। उधर, सुनील जाखड़ की भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।

Punjab BJP President Sunil Jakhar Resign

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़।

सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें ऐसे सम पर सामने आई हैं, जब पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है और अक्टूबर में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा को दोनों राज्यों में बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, भाजपा ने इसे विपक्ष का प्रोपेगेंडा बताया है।

End of Feed