देश

गुजरात: 37 यात्रियों से भरी पर्यटक बस बाढ़ में फंसी, बचाव अभियान के बाद सभी को सुरक्षित बचाया गया

यह घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु के 55 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस भावनगर तालुका के कोलियाक गांव के निकट एक पुल को पार करने की कोशिश कर रही थी।

Image

बाढ़ में फंसी बस

Photo : PTI

Passenger Bus Stuck in floodwaters: गुजरात में तमिलनाडु के 29 यात्रियों सहित 37 यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस कल देर रात भावनगर के कोलियाक गांव में बाढ़ के पानी में फंस गई। बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बस में कुल 55 लोग सवार थे और उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जिलाधिकारी आर. के. मेहता ने बताया कि कोलियाक गांव के पास एक छोटी नदी को पार करने के लिए बने पुल पर बस बृहस्पतिवार शाम को फंस गई थी, हालांकि आठ घंटे तक चले अभियान के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मेहता ने कहा, कोलियाक गांव के पास निष्कलंक महादेव मंदिर में दर्शन करने के सभी तीर्थयात्री भावनगर की ओर जा रहे थे। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी पर बना पुल डूब गया था। इसके बावजूद बस चालक ने नदी को पार करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मी घटनास्थल पर एक मिनी ट्रक लेकर पहुंचे और बस की पिछली खिड़की के जरिए सभी 27 तीर्थयात्रियों, चालक और सफाईकर्मी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आगे और भी चुनौतियां थीं। मेहता ने बताया कि बस से सभी को निकालने के बाद मिनी ट्रक भी मार्ग पर फंस गया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में अधिकतर वरिष्ठ नागरिक थे। जिलाधिकारी ने बताया, घटनास्थल पर फिर एक बड़ा ट्रक भेजा गया और उसके जरिए सभी 29 लोगों को लाया गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब तीन बजे सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। हमने भावनगर में उनके रहने और खाने की व्यवस्था की है। हमने उनकी चिकित्सीय जांच भी करवाई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article