देश

सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला शातिर गिरफ्तार, कहा- मोबाइल लूटने के लिए देता था वारदात को अंजाम

अभियुक्त मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू प्रयागराज जिले के थाना कैंट अंतर्गत उंचवागढ़ी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके खिलाफ जीआरपी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वी र

Seemanchal Express Stone Pelting News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोपी मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) अभिषेक यादव ने बताया कि 23 सितंबर को यमुना पुल के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 147 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में एक यात्री चोटिल हुआ था। बृहस्पतिवार को गऊघाट रेलवे लाइन के किनारे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल लूटने का था इरादा

अभिषेक यादव ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल लूटने के इरादे से पत्थर फेंके थे, ताकि यात्रियों के हाथ में पत्थर लगने से मोबाइल नीचे गिर जाए और वह उसे उठाकर ले जाए। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू प्रयागराज जिले के थाना कैंट अंतर्गत उंचवागढ़ी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके खिलाफ जीआरपी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

24 सितंबर को मिर्जापुर में महाबोधि एक्सप्रेस और प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे। इस घटना में सीमांचल एक्सप्रेस में सवार बिहार का एक यात्री घायल हो गया था। सीमांचल एक्सप्रेस डाउन सोमवार की शाम को प्रयागराज से निकली थी और यमुना ब्रिज पर ट्रेन के पहुंचते ही दो-तीन अज्ञात लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में मिर्जापुर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सुजीत कुमार ने बताया कि वह खिड़की के पास बैठे थे तभी अचानक पत्थर फेंके जाने लगे जिससे उनके चेहरे पर चोट आई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त