Punjab में AAP सरकार का बजट गरीब-मध्यम वर्ग का, पहले सिर्फ अमीरों को होता था लाभ- कंग का दावा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 07:51 PM IST

Punjab Budget: मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार का बजट आम आदमी की आवाज का चित्रण है, जबकि पिछली सरकारों के बजट से सिर्फ अमीरों और उनके कारपोरेट मित्रों को फायदा हुआ।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के कर्ज और वित्तीय स्थिति को लेकर गुमराह करने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। पार्टी ने कांग्रेस व शिअद-भाजपा पर अपने शासन के दौरान राज्य को दिवालिया होने की कगार पर धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अब राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला रही है।

bhagwant mann

कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान मौजूदा समय में पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। (फाइल)

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार का बजट आम आदमी की आवाज का चित्रण है, जबकि पिछली सरकारों के बजट से सिर्फ अमीरों और उनके कारपोरेट मित्रों को फायदा हुआ।

End of Feed