पंजाब में बड़ा हादसा: सरहिंद नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 07:25 PM IST

Punjab Bus Accident: जिस वक्त यह हादसा हुआ, बस में 60 से 65 यात्री सवार थे। इसमें से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Punjab Bus Accident: पंजाब के मुक्तसर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कोटकपुरा रोड पर झबेलवाली गांव के पास एक प्राइवेट बस सरहिंद नहर में जा गिरी। जिस समय यह हादसा हुआ बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

Punjab Bus Accident

पंजाब में बस हादसा

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, बस में 60 से 65 यात्री सवार थे। इसमें से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed