Pune Mosquito Tornado: आपने बवंडर के बारे में सुना होगा, हवा का बवंडर, जो अपने साथ सबकुछ उखाड़ ले जाता है, लेकिन पुणे में एक अजीब तरीके का ही बवंडर दिखा है, मच्छरों का बवंडर। पुणे से जो वीडियो सामने आया वो काफी डरावना है। एक साथ लाखों मच्छरों को उड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया है।
पुणे में नदी के ऊपर मच्छरों का बवंडर
ये भी पढ़ें- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों को थैलियों में वापस लाना होगा अपना मल, समझिए क्यों उठाया गया ऐसा कदम
मुठा नदी के ऊपर मच्छरों का बवंडर
पुणे के निवासी मच्छरों के इस बवंडर को देखकर खौफ में हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुणे में मच्छरों का यह बवंडर मुठा नदी के ऊपर देखा गया है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मौसम के कारण प्रजनन में मदद
पुणे के केशवनगर और खराड़ी इलाकों में असामान्य रूप से ये मच्छरों का बवंडर देखा गया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्लभ घटना के लिए पुणे में हाल की मौसम की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके कारण लाखों की संख्या में मच्छर पैदा हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये मच्छर वहां से तब निकले जब मुठा नदी में जलस्तर बढ़ गया। जिसने बाद में बवंडर का रूप ले लिया।
सवालों के घेरे में नगर निगम
मच्छरों के बवंडर को देखने के बाद पुणे नगर निगम सवालों के घेरे में हैं। पुणे जैसी सिटी में इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों का पैदा होना, उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
