Mahakumbh Stampede: वॉर रूम में CM योगी, पल-पल का ले रहे अपडेट, जानिए महाकुंभ भगदड़ पर 10 अपडेट्स

Pryagraj Mahakumbh Stampede Updates : इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीबी नजर बनाए हुए हैं। सुबह से अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन बार बात की है। पीएम ने हालात को सामान्य बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम से बात कर हालात का जायजा लिया है।

Pryagraj Mahakumbh Stampede Updates : महाकुंभ में मंगलवार रात भगदड़ की घटना में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। भगदड़ की इस घटना में करीब 45 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। घटनास्थल और उसके आस-पास हालात संभालने के लिए एनएसजी की तैनाती हुई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीबी नजर बनाए हुए हैं। सुबह से अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन बार बात की है। पीएम ने हालात को सामान्य बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम से बात कर हालात का जायजा लिया है। सीएम योगी वॉर रूम में मौजूद हैं और पल-पल घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। भगदड़ से जुड़ी 10 घटनाक्रम इस प्रकार हैं-

kumbh yogi

महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर सीएम योगी की करीबी नजर।

  1. मौनी अमावस्या यानी बुधवार को संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। बताया जा रहा है कि रात दो बजे के करीब श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बनाई गई बैरिकेड टूट गई। इसके बाद भगदड़ की घटना हुई।
  2. प्रशासन का कहना है कि भगदड़ की घटना के बाद हालात नियंत्रण में है और स्नान का काम जारी है। सुबह छह बजे तक 1.75 श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और 28 जनवरी तक 19.94 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
  3. दिल्ली की इस घटना पर अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा है कि महाकुंभ में हुई इस भगदड़ की घटना पर वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।
  4. भगदड़ की इस घटना पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। श्रद्धालु अपने नजदीक घाट पर ही स्नान करें। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को पालन होना चाहिए। सरकार पूरी तरह से सतर्क और सजग है।
  5. मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व मंगलवार को रात आठ बजे तक 4.83 करोड़ लोगों ने स्नान किया, जबकि इससे पूर्व मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी।
  6. पंचायती अखाड़े श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने प्रशासन को दोष देते हुए कहा,'प्रशासन निकम्मा है। हम लोग पहले से कह रहे थे कि कुंभ की सुरक्षा आर्मी के हवाले की जाए. किसी ने हमारी नहीं सुनी। प्रशासनिक व्यव्स्था से कुंभ कलंकित हो गया।'
  7. जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि चूंकि आज प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ी है, इसलिए वे केवल संगम घाट पर ही पवित्र डुबकी लगाने पर जोर न दें। अभी वे अपने शिविरों को छोड़कर अपनी सुरक्षा की ओर न देखें। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों से अनुरोध करता हूं कि आज का अमृत स्नान रद्द कर दें। साथ ही लोगों से संगम में न आने की अपील की है।
  8. भगदड़ की इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। सपा अध्यक्ष ने गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था करने की अपील की।
  9. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।
  10. मेले के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया कि संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। घायलों को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई घायलों के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।

End of Feed