Operation Sindoor के बाद बोले अमित शाह, सेना पर गर्व, मोदी सरकार भारत पर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना को बधाई दी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें सेना पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले के बाद से ही लगातार देश में बदला लेने की मांग उठ रही थी। विपक्ष ने भी सरकार को इस आतंकी हमले का बदला लेने में पूरे समर्थन की बात कह दी थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को जगह और समय निर्धारित कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने की खुली छूट दे दी थी। मंगलवार 6 और बुधवार 7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके पहलगाम का बदला लिया। इस पर तमाम प्रतिक्रिया आ रही हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि उन्हें भारत के सुरक्षा बलों पर गर्व है।

Operation Sindoor Amit shah

ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह बोले- सेना पर गर्व है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। पहलगाम में निर्मम तरीके से मारे गए अपने भाईयों की मौत का बदला है #OperationSindoor. मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'

End of Feed