Hassan Nasrallah: हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला की हत्या के विरोध में श्रीनगर की सड़कों पर प्रदर्शन

Protests in Srinagar: प्रदर्शनकारियों ने इजराइल-विरोधी और अमेरिका-विरोधी नारे लगाए तथा लेबनानी चरमपंथी समूह के शीर्ष नेता की हत्या की निंदा की।

Hezbollah leader Hassan Nasrallah killing: लेबनान में हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला के मारे जाने के विरोध में शनिवार को यहां कई स्थानों पर इजराइल के विरोध में प्रदर्शन किये गए।अधिकारियों ने बताया कि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग काले झंडे लेकर शहर के हसनाबाद, रैनावाड़ी, सैदाकदल, मीर बिहारी और आशाबाग इलाकों में सड़कों पर उतर आए हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

Hassan Nasrallah killing

हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।श्रीनगर से लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्ला ने अपना प्रचार अभियान स्थगित कर दिया। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे।पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने भी अगले दिन का अपना चुनाव प्रचार अभियान स्थगित कर दिया।

End of Feed