देश

गुजरात: द्वारका में डिवाइडर पार कर तीन वाहनों से टकराई बस, तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

द्वारका के निकट शनिवार शाम एक बस डिवाइडर पार करके दो कारों और एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी, जिससे तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

Image

गुजरात में बड़ा हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में बड़ा हादसा
  • एक साथ टकराई कई गाड़ियां
  • 7 लोगों की मौत, 14 से ज्यादा घायल

गुजरात के द्वारका के नजदीक बरडिया गांव के पास एक ट्रेवल्स , इको कार , स्विफ्ट और बाइक के बीच टक्कर में 7 लोगो की मौत हो गई है। साथ ही 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में कुछ को बडे़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार द्वारका के निकट शनिवार शाम एक बस डिवाइडर पार करके दो कारों और एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी, जिससे तीन बच्चों सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 51 पर देर शाम करीब 7:45 बजे हुई जब बस द्वारका से सोमनाथ जा रही थी।

अतिरिक्त चिकित्सा दल तैनात

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस का चालक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराने से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी बस डिवाइडर के पार चली गई और विपरीत दिशा से आ रही दो कारों और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। देवभूमि द्वारका के जिलाधिकारी जी टी पंड्या ने कहा, "अभी तक हमने तीन बच्चों, एक पुरुष और एक महिला की मौत की पुष्टि की है। 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें खंभालिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हमने एक अतिरिक्त चिकित्सा दल तैनात किया गा है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article