यूपी, बंगाल, कश्मीर, महाराष्ट्र... देशभर के अलग-अलग हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ हुआ विरोध; सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

देशभर के कई हिस्सों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन हुए और रैली निकाली गई। कोलकाता के आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने वक्फ अधिनियम के विरोध में रैली निकाली। वहीं कश्मीर में वक्फ कानून के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका। लखनऊ में इस अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुंबई में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन देखा गया।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ देशभर के कई जगहों में विरोध प्रदर्शन और विरोध रैली देखने को मिली। जुमे के नमाज के बाद कई जगहों पर इसके खिलाफ विरोध हुआ। कोलकाता में छात्रों ने वक्फ अधिनियम के विरोध में रैली निकाली, तो कश्मीर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका। महाराष्ट्र के मुंबई और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Protests Against Waqf Amendment Act

देशभर के कई हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध हुआ।

आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने कानून के विरोध में निकाली रैली

शहर स्थित आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में रैली निकाली और कानून को वापस लेने की मांग की। रैली में शामिल लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को पार करने के बाद पार्क सर्कस क्षेत्र में ‘सेवन पॉइंट क्रॉसिंग’ को भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर दिया। अलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने परिसर से मार्च निकाला और नारे लगाते हुए मांग की कि कानून वापस लिया जाए।

End of Feed