CAA के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहना चाहिए, 2017 से कर रहा हूं विरोध...गरजे गायक जुबीन गर्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 10:27 AM IST

राज्य में युवाओं के बीच लोकप्रिय गर्ग ने कहा, मैं अपने तरीके से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगा। मंच पर या सोशल मीडिया पर जहां भी, जैसे भी संभव हो सके।

Zubeen Garg Against CAA: लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग ने कहा कि असम के लोग नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और बिना हिंसा के इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह विभिन्न मंचों पर सीएए के खिलाफ विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने इस अधिनियम को रद्द करने की खातिर कानूनी लड़ाई जीतने के लिए ठोस कदम उठाने का भी आह्वान किया। फेसबुक पर अपने पोस्ट में गर्ग ने कहा कि 2017 में जब यह विधेयक आया था वह तभी से इसका विरोध कर रहे हैं और वह अपने रुख पर कायम हैं।

Zubben Garg

जुबीन गर्ग ने किया सीएए का विरोध

कहा- सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जरूरी

उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जरूरी है, लेकिन इसके कई तरीके हैं। गर्ग ने कहा कि इस तरह के कई आंदोलनों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, चाहे वह असम आंदोलन हो या 2019 का सीएए विरोधी प्रदर्शन। सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान पांच युवाओं की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब विरोध प्रदर्शन के कारण एक भी जान नहीं जानी चाहिए।

End of Feed