देश

AAP नेता दीपक सिंगला के आवास पर ED का छापा, दिल्ली-NCR के कई ठिकानों पर भी जांच एजेंसी की रेड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 01:10 PM IST

Enforcement Directorate : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार दिल्ली और एनसीआर के कई ठिकानों पर छापे मारे। जिन ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है उसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला का आवास भी शामिल है। इन ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापे की कार्रवाई जारी है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में ईडी का छापा।

Enforcement Directorate Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार दिल्ली और एनसीआर के कई ठिकानों पर छापे मारे। जिन ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है उसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला का आवास भी शामिल है। इन ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापे की कार्रवाई जारी है। इससे पहले मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर भी ईडी ने 23 मार्च को छापेमारी की थी।

गोवा के AAP प्रभारी हैं दीपक

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंगला AAP के दूसरे नेता हैं जिनके आवास पर ईडी की रेड पड़ी है। दीपक सिंगला की गिनती आप के बड़े नेताओं में होती है। वह विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा थ। दीपक गोवा के AAP प्रभारी और MCD के सह प्रभारी भी हैं। ईडी का कहना है कि हवाला के जरिए गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए की रकम भेजी गई। यह छापेमारी इस कैश फ्लो से जुड़ी हो सकती है।

2.54 करोड़ रुपये बरामद

ईडी ने मंगलवार को फेमा के मामले में मकरोनियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक विजय कुमार शुक्ला, संजय गोस्वामी और इनकी अन्य कंपनियों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 2.54 करोड़ रुपये बरामद हुए। बरामद रकम का एक हिस्सा वॉशिंग मशीन में छिपाया गया था। इसके अलावा छापेमारी के दौरान ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज और कई डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

‘वाशिंग मशीन’ में नकदी

हालांकि, ईडी ने यह नहीं बताया कि दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ये तलाशी कब ली गईं। एजेंसी ने यह भी उल्लेख नहीं किया है कि कहां ‘वाशिंग मशीन’ में नकदी रखी गई थी जिसे जब्त किया गया है। तलाशी के दौरान, 2.54 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी मिली, जिसका एक हिस्सा ‘वॉशिंग मशीन’ में छिपा कर रखा गया था। ईडी ने कहा कि कुल 47 बैंक खातों से लेन-देन पर भी रोक लगाई गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article