Waqf Law: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन हुए हिंसक, पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, वाहन में लगाई आग

पिछले सप्ताह संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम मंगलवार से लागू हो गया। सरकार ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी। लोकसभा और राज्यसभा ने क्रमशः तीन अप्रैल और चार अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच अप्रैल को प्रस्तावित कानून को अपनी मंजूरी दे दी थी।

संसद से पास होने के बाद वक्फ संशोधन विधेयक अब कानून बन चुका है। इस कानून के खिलाफ देश के कई इलाकों विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

End of Feed