रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

सूत्रों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीकानेर हाउस में चल रही एक आर्ट प्रदर्शनी के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें और कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं, जो हालिया समय में देश में हुए विभिन्न विरोध प्रदर्शनों और सामाजिक आंदोलनों को दर्शाती थीं।

Raihan Vadra: नई दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र बीकानेर हाउस (Bikaner House) में हाल ही में एक प्रदर्शनी से देश के विभिन्न जन-आंदोलनों और प्रदर्शनों से जुड़ी चुनिंदा तस्वीरों और कलाकृतियों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के फोटोग्राफर बेटे रेहान वाड्रा ने इसे कला का गला घोंटने जैसा करार दिया है। उन्होंने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए साफ शब्दों में कहा कि कला और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को इस तरह से सीमित करना या कला को दबाना पूरी तरह से गलत है।

Raihan vadra

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी को लेकर विवाद

प्रियंका वाड्रा बोलीं, मुझे आप पर गर्व है

वहीं, प्रियंका वाड्रा ने भी बेटे रेहान का खुलकर साथ दिया है। प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट में कहा, जब सत्ताधारी व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह उस सत्ता को खो चुका होता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा होता है। आप सत्य के लिए खड़े रहें और हर खूबसूरत चीज आपके पास आ जाएगी। मुझे आप पर गर्व है, और हमेशा रहेगा।

End of Feed