'असम को लूट रहा एक परिवार', PM मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी; लगाए गंभीर आरोप

Assam Assembly Election: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाजिरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा।

Assam Assembly Election: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बुधवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में 'केवल एक परिवार सब कुछ लूट रहा है'। प्रियंका गांधी ने विपक्ष के नेता और नाजिरा से पार्टी के उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर अमेरिका का ''गुलाम'' होने का आरोप लगाया।

Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो साभार: @priyankagandhi)

PM मोदी पर बरसीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, ''असम में एक परिवार सब कुछ लूट रहा है और जब वे लूटपाट नहीं कर रहे होते हैं तो खदानें, जमीनें और हर संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी जाती है।'' उन्होंने असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हर मोर्चे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए शारदा, स्मार्ट सिटी और एनसी हिल्स जैसे कई पुराने घोटालों का मुद्दा उठाया।

End of Feed