VIDEO: 'आज अगर चाणक्य होते वो भी चौंक जाते...', जब प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर कहा कुछ ऐसा, संसद में गूंजे जोरदार ठहाके

Priyanka Gandhi Amit Shah Chankya Statement: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चर्चा असल में महिला आरक्षण नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति से जुड़ी है। उन्होंने बिल के ड्राफ्ट में नई जनगणना के प्रावधान के गायब होने पर सवाल उठाए और तंज कसते हुए कहा कि अगर चाणक्य आज जीवित होते तो वे भी हैरान हो जाते।

Priyanka Gandhi Amit Shah Chankya Statement: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 बृहस्पतिवार से लागू हो गया। वहीं इस मामले पर लोकसभा में गुरुवार को जबरदस्त बहस हुई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस बिल पर अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान उन्होंने अमित शाह को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

priyanka gandhi

संसद में चाणक्य का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज। ANI

दरअसल, उन्होंने कहा कि आज की बहस वास्तव में महिला आरक्षण पर नहीं, बल्कि राजनीतिक चालाकी पर है। प्रियंका ने बिल के ड्राफ्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने पूरा प्रारूप पढ़ा है। इसमें सबसे पहले लिखा है कि महिला आरक्षण 2029 तक लागू होगा, हम इससे सहमत हैं। दूसरा, सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाई जाएगी और इसके लिए परिसीमन आयोग बनेगा जो 2011 की जनगणना को आधार बनाएगा।

End of Feed