महिला आरक्षण विधेयक वोटिंग, पक्ष को 278, विपक्ष 211; नहीं पारित हुआ महिला आरक्षण बिल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ महिला आरक्षण विधेयक पर कल और आज दो दिन तक जमकर बहस हुई। सत्ता पक्ष की तरफ से संविधान संशोधन बिल के पक्ष में दलीलें दीं तो विपक्ष ने बिल की खामियां गिनाईं और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल की शाम संविधान संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग हुई। इस वोटिंग में विपक्ष को जीत मिली और बिल गिर गया। इस तरह से एक बार फिर देश की संसद महिलाओं को आरक्षण की सौगात नहीं दे पायी।
महिला आरक्षण विधेयक वोटिंग, पक्ष को 278, विपक्ष 211; नहीं पारित हुआ महिला आरक्षण बिल
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में FIR के आदेश
राहुल देश का मजाक बना रहे हैं, ये एक बड़ा मुद्दा है-किरने रिजिजू
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा, मुझे आपके बयान पर घोर आपत्ति है, आप विधेयक पर बोलें। स्पीकर ने कहा कि मैं कभी आपत्ति नहीं करता पर भाषा मर्यादित होनी चाहिए और राहुल गांधी का बयान कार्रवाई से निकला गया। आपत्तिजनक शब्दों को हटाया गया। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि मैं जादूगर शब्द नहीं बोलूँगा सर!
महिला आरक्षण बिल : राहुल गांधी ने कहा ये जातिजनगणना को बाईपास कर रहे हैं
बिहार सीएम को मिली जान से मारने की धमकी
समृद्धि हाई वे पर भीषण सड़क हादसा
हादसे में ढोंगी बाबा अशोक खरात के करीबी और उसके ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की मौत हो गई है। संभाजीनगर से शिरडी की तरफ आते समय सड़क हादसा हुआ है। जितेंद्र शेल्के की जांच चल रही थी, मामले में उन्हें गवाह भी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार समृद्धि हाई वे पर उनकी कार खड़ी कंटेनर से टकरा गई
महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों पर वोटिंग आज
महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को चर्चा संपन्न होगी जिसके बाद इस पर मत विभाजन होगा। विधेयक पर मत विभाजन के लिए शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ बृहस्पतिवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे।
आज की ताजा खबर: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी जानकारी
हमारे आंदोलन के ऐलान के बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फसल खरीद में किसानों को छूट दिए जाने की मांग की है। जबकि हरियाणा और राजस्थान में पहले ही केंद्र सरकार ने छूट दी हुई है वहां की सरकारों ने बहुत पहले ही केंद्र से बातचीत शुरू कर दी थी
Delhi Fire News: नरेला में जूता फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में
दिल्ली के नरेला इलाके की एक जूता फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लगातार प्रयास कर रही हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
पंजाब कैबिनेट मंत्री के घर पर पड़े ईडी के छापे पर क्या बोले सौरव भारद्वाज?
आज की ताजा खबर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर पर ED का छापा
रेड के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरोड़ा के घर के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ED इन मामलों से जुड़े दस्तावेज और लेन-देन की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी पहले से ही इस मामले में कुछ इनपुट जुटा रही थी, जिसके बाद अब छापेमारी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल, ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है और छापेमारी अभी जारी है।
आज की ताजा खबर: महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर आज होगा मत विभाजन
सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक ’संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ’परिसीमन विधेयक, 2026’ और ’संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ बृहस्पतिवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे।
इन विधेयकों पर बृहस्पतिवार देर रात एक बजकर 20 मिनट तक चर्चा हुई और शुक्रवार सुबह इन पर चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी।
विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और अन्य पिछड़े वर्गों से उनकी हिस्सेदारी छीनने की तैयारी में है।
आज की ताजा खबर: ‘मेरे मित्र'' मोदी से बातचीत बहुत अच्छी रही: ट्रंप
ट्रंप ने मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ’’मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह मेरे मित्र हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।’’
ट्रंप ने मंगलवार को मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार साझा किए थे, जहां अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है।
अमेरिका और ईरान ने सात अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। इस युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग बंद कर दिए हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम संकरा रास्ता है।
ट्रंप और मोदी के बीच मंगलवार को बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, 40 मिनट तक चली बातचीत का समापन ट्रंप ने मोदी से यह कहते हुए किया, ’’हम सब आपसे प्यार करते हैं।’’
