देश

'सास बहू वाली तो हार गईं...', संसद में अखिलेश ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, BJP के पूर्व सांसद ने दिया करारा जवाब

अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप सीट रिजर्व कर देंगे तो महिलाओं के बीच ही कॉम्प्टीशन करवा रहे हैं। उन्होंने पार्टी आधार पर महिला आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की। वहीं, स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा, सास बहू वाली तो हार गईं आपकी। पार्टी को तो मौका मिलेगा। " इसपर स्मृति ईरानी ने दिया जवाब है।

Image

संसद में अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज। PTI

Photo : PTI

Smriti Irani Saas Bahu Row: देश की संसद में आज शाम महिला आरक्षण पर वोटिंग होनी है। वहीं, गुरुवार को संसद में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर सदन में अपनी बात रखी।

इस दौरान उन्होंने अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप सीट रिजर्व कर देंगे तो महिलाओं के बीच ही कॉम्प्टीशन करवा रहे हैं। उन्होंने पार्टी आधार पर महिला आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की। वहीं, स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा, सास बहू वाली तो हार गईं आपकी। पार्टी को तो मौका मिलेगा। "

स्मृति ईरानी ने दिया जवाब

अखिलेश यादव की इस बात पर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया। उन्होंने प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा,"सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है,जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं। कामकाज औरत पर वे टिप्पणी करते हैं, जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की। सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं।"

अखिलेश ने पीएम मोदी की जाति को लेकर क्या कहा?

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने बातचीत में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी को लेकर भी कुछ ऐसा कहा, जिसपर सियासी नोकझोंक शुरू हो गई। अखिलेश यादव ने यह भी सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री को पिछड़े वर्ग के लोगों से वोट चाहिए थे, तब उन्होंने खुद को पिछड़ी जाति से बताया था। अब जब बात वास्तविक गिनती और अधिकार की आती है तो सरकार पीछे हटती नजर आती है।

इस पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ बयान लोगों में भ्रम और चिंता पैदा कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है और सरकार जाति के आधार पर भी जनगणना कराने का फैसला ले चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी जो काम चल रहा है, उसमें घरों की गिनती हो रही है और घरों की कोई जाति नहीं होती।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की चले तो वे घरों की भी जाति तय कर दें. अमित शाह ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी चाहती है, तो वह अपने स्तर पर सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे सकती है, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बयान के बाद सदन में और भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!