'पंजाब की पहली पसंद बनेगा एनडीए' BJP-अकाली गठबंधन पर PM मोदी ने अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद

BJP Akali Dal Alliance: ​​गठबंधन की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे पहले रखते हुए। मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए परिवार में वापस आ गया है, वो भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर।

BJP Akali Dal Alliance: पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे।

Modi

पीएम मोदी (फोटो साभार- PTI)

PM मोदी ने बताया पंजाब के लोगों की पहली पसंद

गठबंधन की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे पहले रखते हुए। मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए परिवार में वापस आ गया है, वो भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो पंजाब को जन-हितैषी शासन देगा और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।"

End of Feed