G20 समिट की सफलता के श्रेय का कौन है असली हकदार? पीएम मोदी ने बताई ये 5 खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 08:23 PM IST

PM Modi Interacted With G20 Employees: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई काम मेरे लिए छोटा नहीं है, ये मानकर चलिए, तो सफलता आपके चरण चूमने लग जाती है। आज का कार्यक्रम मजदूर एकता जिंदाबाद का है।

PM Modi On G20 Success: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से संवाद किया और इस वैश्विक आयोजन की सफलता का उन्हें श्रेय दिया। भारत की अध्यक्षता में यहां ‘भारत मंडपम’ में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

PM Modi, G20 Workers

PM मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से संवाद किया।

हर तरफ से तारीफ ही तारीफ आ रही है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एक कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा, 'इतना बड़ा और सफल आयोजन हुआ जी20 का, जिसके लिए हर तरफ से तारीफ ही तारीफ आ रही है। इसके पीछे आप सभी हैं।' PM ने उन्हें सुझाव दिया कि वे अपने अनुभवों को शब्दों में बयां करें, ताकि भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए दिशानिर्देश बनाए जा सकें।

End of Feed