PM Modi News: अमित शाह बोले-'प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार सत्ता में बरकरार रहना तय'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 11:59 PM IST

Amit Shah on PM Modi: 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2024 में तीसरी बार सत्ता में बने रहना निश्चित है' ये कहना है गृह मंत्री अमित शाह का जिन्होंने एक इंटरव्यू में ये बात कही।

PM Modi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का 2024 में तीसरी बार सत्ता में बने रहना निश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ भाजपा इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। एक निजी समाचार चैनल को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने कहा कि पार्टी ने हाल में तीन राज्यों में अपने 'अच्छे कार्यकर्ताओं' को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

Amit Shah on PM Modi

अमित शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का 2024 में तीसरी बार सत्ता में बने रहना निश्चित है

उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित अधिक जाने-माने नेताओं के बजाय नए चेहरों को तरजीह दिए जाने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

End of Feed