PM Modi in MP: पीएम मोदी रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में, लाभार्थियों को करायेंगे गृह प्रवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2023, 10:17 PM IST

National Panchayati Raj Day MP: प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश करायेंगे, वहीं 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभांरभ

PM Modi Madhya Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे साथ ही मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास और 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

PM Modi Madhya Pradesh Visit

पीएम मोदी रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल (फाइल फोटो)

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील, केन्द्रीय जल-शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और रीवा सांसद जनार्दन मिश्र उपस्थित रहेंगे।

End of Feed