देश

पुजारी संघ ने 'महाकाल चलो' गाने के इस दृश्य पर जताई आपत्ति, बोले- सनातन का अपमान ठीक नहीं

Mahakal Chalo Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। अक्षय कुमार के इस गाने का जमकर विरोध शुरू हो गया है। गाने को लेकर पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि देखा जाए तो गाना अच्छा है, लेकिन गाने के जो सीन है वह ठीक नहीं हैं।

Image

महाकाल चलो गाना (फोटो साभार: @akshaykumar)

Photo : Twitter

Mahakal Chalo Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। अक्षय कुमार के इस गाने का जमकर विरोध शुरू हो गया है। 'महाकाल चलो' गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुजारी महासंघ ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

गाने को लेकर पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने महाकाल चलो गाने को अच्छा बताया, लेकिन उसके कुछ सीन अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो गाना अच्छा है, लेकिन गाने के जो सीन है वह ठीक नहीं हैं, गाने में अभिनेता शिवलिंग से लिपटे हैं और उन पर पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही गाने में भस्मी भी चढ़ाई जा रही है जिसे लेकर स्पष्ट है कि उज्जैन महाकाल को ही सिर्फ भस्मी चढ़ती है, अन्य कहीं और नहीं।

'सनातन का अपमान ठीक नहीं'

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से फिल्म सेट पर कुछ भी बना लेना और सनातन का अपमान करना ठीक नहीं है। बता दें कि 'महाकाल चलो' गाना 18 फरवरी को रिलीज हुआ जिसमें अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो दिखाई दे रहे हैं। रिलीज के साथ ही गाने को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article