हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों के नामों का ऐलान, लद्दाख में भी नया उप-राज्यपाल नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए। साथ ही लद्दाख के लिए भी नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

New Governors For Haryana And Goa: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता पुष्पापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

Gajpati kavindra

अशोक गजपति राजू (बाएं) और कविंदर गुप्ता (फोटो-पीटीआई)

प्रमुख संवैधानिक पदों में फेरबदल का संकेत

ये नियुक्तियाँ दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख संवैधानिक पदों में फेरबदल का संकेत हैं। आशिम कुमार घोष, जिन्होंने वरिष्ठ शैक्षणिक पदों पर कार्य किया है और उच्च शिक्षा में अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं, हरियाणा के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे।

End of Feed