Harivansh Narayan Singh: हरिवंश नारायण सिंह का फिर से राज्यसभा में जाने का रास्ता हुआ साफ, राष्ट्रपति ने किया मनोनित

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2026, 11:14 AM IST

राष्ट्रपति (President of India) ने हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) को राज्यसभा के मनोनित सदस्य के रूप में नामित किया है। हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ था।

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh), राज्यसभा में बने रहेंगे, उनका राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति (President of India) द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को मनोनित सदस्य के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। हरिवंश सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल कुछ दिन पहले की खत्म हुआ था।

Harivansh Narayan Singh

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में नामित किया (फाइल फोटो- PTI)

रंजन गोगोई की जगह हरिवंश नारायण सिंह

हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था। उन्हें राज्यसभा का सदस्य उस रिक्ति को भरने के लिए नामित किया गया है, जो भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्पन्न हुई थी। सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ’’भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (अ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा उसी अनुच्छेद के खंड (3) के अनुसार राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों में से एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य नामित करके प्रसन्न हैं।"

End of Feed