स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- संविधान और हमारा लोकतंत्र हमारे लिए सर्वोपरि

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि आज हमने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। विभाजन के कारण भयावह हिंसा देखी गई और लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर किए गए। आज हम इतिहास की गलतियों के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान और हमारा लोकतंत्र हमारे लिए सर्वोपरि है।पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की सकल-घरेलू-उत्पाद-वृद्धि-दर के साथ भारत, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।

president droupadi murmus

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन (फोटो- PresidentofIndia)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संदेश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। हमारे लिए, हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है।

End of Feed