सुखोई के बाद अब राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल फाइटर जेट में भरी उड़ान, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन बना ऐतिहासिक पलों का गवाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है। वह बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचीं थीं, जहां से उन्होंने राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Droupadi Murmu Rafale Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा और इस पहली उड़ान ने देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति उनमें गर्व की एक नयी भावना जागृत की है। राष्ट्रपति बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचीं थीं। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था।

rafale

राष्ट्रपति मुर्मू की फाइटर जेट राफेल विमान में उड़ान

कितनी देर तक और कितनी ऊपर तक भरी उड़ान

सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट तक विमान में सवारी की और करीब 200 किलोमीटर दूरी तय की। विमान 17वीं स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फुट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी।

End of Feed