देश

Waqf Amendment Bill 2025: कानून के रूप में वक्फ विधेयक पर लग गई मुहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ विधेयक पहले ही लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधनन विधेयक कानून बन गया है।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। वक्फ विधेयक पहले ही लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधनन विधेयक कानून बन गया है।

अधिसूचना जारी

सरकार ने एक अधिसूचना में कहा- ‘‘संसद के निम्नलिखित अधिनियम को पांच अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई, तथा इसे सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है : वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025।’’

संसद से हो चुका है पास

संसद ने शुक्रवार तड़के इस विधेयक को मंजूरी दे दी, जब 13 घंटे से अधिक समय तक चली बहस के बाद राज्यसभा ने इस विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी। चर्चा में विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आपत्तियां व्यक्त की गईं, जिन्होंने विधेयक को 'मुस्लिम विरोधी' और 'असंवैधानिक' करार दिया, जबकि सरकार ने जवाब दिया कि इस 'ऐतिहासिक सुधार' से अल्पसंख्यक समुदाय को लाभ होगा। राज्यसभा ने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों वाले वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को लंबी चर्चा के बाद 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी थी। इस विधेयक के बारे में सरकार ने दावा किया कि इसके कारण देश के गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों एवं इस समुदाय की महिलाओं की स्थिति में सुधाार लाने में काफी मदद मिलेगी। इसे बृहस्पतिवार को लोकसभा में पारित कर दिया गया, जिसमें 288 सदस्यों ने इसका समर्थन किया तथा 232 सदस्यों ने इसका विरोध किया।

सुप्रीम कोर्ट में जा चुका मामला

वक्फ बिल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सबसे पहले कांग्रेस के एक सांसद इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए, फिर ओवैसी और कई अन्य पार्टियां सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article