बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस ने सौंपी अपनी सूची

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे के अनुसार, पार्टी के सिर्फ 4–5 सिटिंग विधायक ही मजबूत स्थिति में हैं। बाकी विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी पाई गई है।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। तेजस्वी यादव ने पिछले सप्ताह सभी सहयोगी दलों से उन सीटों की सूची मांगी थी, जिन पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने अपनी सूची सौंप दी है और 2020 के फॉर्मूले को दोहराने की मांग ही कर रही है ।

Congress Flag News

कांग्रेस


तेजस्वी यादव के आह्वान के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक दल के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर अपनी पार्टी की संभावित सीटों की सूची सौंप चुके हैं।

End of Feed