बिहार में नीतीश का क्या होगा भविष्य? PK ने की भविष्यवाणी, कहा- ये आदमी निहायती धूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 06:02 PM IST

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। जनता आज असहाय महसूस कर रही है। नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं, लेकिन ये आदमी चतुर नहीं निहायत धूर्त आदमी है। जो पूरे बिहार की 13 करोड़ की जनता को मूर्ख बनाकर ठग रहा है।

Bihar Politics: जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और जदयू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। नीतीश के पाला बदलकर एनडीए में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में जदयू के 20 से भी कम विधायक चुनकर आएंगे। उन्होंने कहा, अगर जदयू के 20 से ज्यादा विधायक जीतते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर

इस दौरान प्रशांत किशोर ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को उन्होंने खुलकर कहा कि यह आदमी चतुर नहीं, निहायती धूर्त है। वे बिहार के लोगों को ठग रहे हैं। अगले चुनाव में बिहार की जनता ब्याज समेत इनका हिसाब करेगी।

End of Feed