धीरेंद्र शास्त्री ने की हिंदू राष्ट्र की वकालत तो प्रशांत किशोर ने साधा निशाना, कहा- बाबाओं के हुक्म से नहीं चलता देश

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश संविधान में निर्धारित सिद्धांतों से चलता है, न कि बाबाओं के हुक्म से। बेशक, लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है।

Prashant Kishor slams Bageshwar Baba: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की वकालत करने को लेकर आध्यात्मिक नेता आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। दरभंगा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे किशोर से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के हाल के गोपालगंज दौरे के बारे में सवाल किया गया था, जहां उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए संविधान संशोधन का आह्वान किया था।

Prashant kishore

प्रशांत किशोर

कहा- चीजें बाबाओं के दरबार में तय नहीं होतीं

इस पर किशोर ने कहा, देश संविधान में निर्धारित सिद्धांतों से चलता है, न कि बाबाओं के हुक्म से। बेशक, लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, हालांकि यह याद रखना चाहिए कि देश को चलाने वाले कानून संसद में बनाए जाते हैं, जिसके सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं। चीजें बाबाओं के दरबार में तय नहीं होतीं।

End of Feed