'RJD कभी नहीं चाहेगी कि ऐसा नेता आगे आएं', कन्हैया को राहुल के मंच पर चढ़ने से रोके जाने पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें लगता है कि कन्हैया कुमार जैसा नेता यदि सामने आएगा तो उनके नेतृत्व को चुनौती देगा। राजद यह कभी नहीं चाहेगा कि कन्हैया कुमार जैसा प्रभावशाली नेता कांग्रेस में सक्रिय रहे। बिहार में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है। कांग्रेस वही करती है जो राजद नेतृत्व उससे करने के लिए कहता है। कन्हैया कांग्रेस में जरूर हैं लेकिन वह प्रभावशाली नेता हैं।

Prashant Kishor : पटना में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच पर कन्हैया कुमार को चढ़ने से रोके जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। पीके ने कहा है कि कन्हैया कुमार और उनके जैसे अन्य युवा नेताओं से राजद नेतृत्व इतना डरा हुआ है कि वह उन्हें आगे नहीं आने देना चाहता। उन्हें लगता है कि कन्हैया कुमार जैसा नेता यदि सामने आएगा तो उनके नेतृत्व को चुनौती देगा। राजद यह कभी नहीं चाहेगा कि कन्हैया कुमार जैसा प्रभावशाली नेता कांग्रेस में सक्रिय रहे। बिहार में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है। कांग्रेस वही करती है जो राजद नेतृत्व उससे करने के लिए कहता है।

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर ने कन्हैया कुमार की तारीफ की। तस्वीर-पीटीआई

बिहार कांग्रेस में कन्हैया सबसे ज्यादा प्रतिभावान-PK

पीके ने कहा कि ट्रक पर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को चढ़े जाने से रोकना उनका आंतरिक मामला है लेकिन जहां तक कन्हैया की बात है तो उन्हें लगता है कि बिहार में वह कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में हैं। भले ही वह कांग्रेस में हों, लेकिन बिहार कांग्रेस के नेताओं में वह सबसे अधिक प्रतिभावान हैं। कांग्रेस यदि इन नेताओं का इस्तेमाल नहीं करती है तो यह दिखाता है कि वह बिहार में राजद की पिछलग्गू पार्टी है। राजद का नेतृत्व कन्हैया कुमार जैसे लोगों से बहुत घबराता है। उन्हें लगता है कि कोई नया व्यक्ति आ जाएगा तो उसके नेतृत्व को चुनौती मिलनी शुरू हो जाएगी।

End of Feed