Bankipur Result: बांकीपुर ने BJP के 'अहंकार' को दिया जवाब, 422 बूथों पर मिली बढ़त पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'अहंकार' के खिलाफ जनता का जनादेश है

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'अहंकार' के खिलाफ जनता का जनादेश है और उन्हें सभी 422 मतदान केंद्रों पर बढ़त मिली, जो इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग ने उनका समर्थन किया।

prashant kishore

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो- PTI)

किशोर ने कहा, 'नितिन नवीन मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनकी जीत भी मेरी खुशी होती। लोगों ने यह भी देखा होगा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने उनके खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की।' उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से विधायक चुने गए नितिन नवीन ने अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सीट छोड़ दी थी।

End of Feed